“कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम” की शुरुआत भी अजीब सी परिस्थितियों की वजह से वर्ष 2006 या उससे पहले हुई, उसी दौरान इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले पाँच (5) छात्र, जो कि काकादेव कानपुर स्थित कोचिंग मण्डी में कम फीस के प्रलोभन में कुछ दलालों व स्तरहीन कोचिंग संस्थानों के मकड़जाल में फँस गए थे, जिन्हें तय फीस जमा होने के बाद भी उनसे और अधिक अनुचित फीस की मांग करते हुए कक्षाओं से निष्काषित किया जा चुका था।
जिस कारण दूसरे शहर से आये वे छात्र दोराहे पर खड़े थे, किसी माध्यम से उन छात्रों ने अपनी समस्या मुझको बताई, तत्पश्चात मैंने अपनी ओर से कुछ आर्थिक सहायता और प्रयास से न सिर्फ उन छात्रों की लगभग पूरी फीस उक्त संस्थानों से वापिस करायी बल्कि उनका एडमिशन दूसरे बेहतरीन कोचिंग संस्थानों में कराया, इन नए संस्थानों ने भी मेरे निःस्वार्थ प्रयास से प्रभावित होकर अपनी फीस में काफी छूट प्रदान की, व अभी भी हमारे छात्र-छात्राओं को अच्छी खासी छूट प्रदान कर रहे हैं।
इस प्रयास से उन 5 छात्रों में से 2 छात्रों का चयन इंजीनियरिंग के बेहतरीन संस्थान IIT में हुआ जिससे उत्साहित होकर मैंने वर्ष 2008 में “SQS Foundation” की स्थापना की जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन, सहायता व संख्या का यह क्रम बढ़ता ही गया, इतने वर्षों पहले की एक छोटी सी कोशिश, आज कुछ बुद्धिजीवी, व महान लोगों के सहयोग एवं परामर्श से “कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम” लोगों में अत्यन्त लोकप्रिय है। जिसके माध्यम से अब तक 5000+ से ज़्यादा मेधावी व आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्र-छात्राएं अपनी मंजिल पा चुके हैं। हमारी इस कोशिश में कुछ असाधारण व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं/ स्कूल प्रबंधन तथा कोचिंग संस्थानों के उल्लेखनीय योगदान एवं परामर्श भी समाहित है ।
इसी उद्देश्य से “कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम” का विगत 18 वर्षों (वर्ष 2008) से आयोजन किया जा रहा था, परन्तु COVID-19 जैसी विश्वस्तरीय महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वर्ष 2020-वर्ष 2025 तक “कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप परीक्षा” का आयोजन नहीं किया जा सका । हमें विश्वास है, कि इन 5-6 वर्षों पश्चात् हम पुनःअपने इस सामाजिक दायित्व से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं की शिक्षा/ रोजगार में आंशिक ही सही पर कुछ तो योगदान कर सकेंगे ।
“कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम” के अन्तर्गत मेधावियों को नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान इत्यादि राज्यों के 150 से अधिक कोचिंग सेंटर्स में (100% Free) बिल्कुल फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाती है, भले ही उनकी धार्मिक, वैचारिक, सामाजिक, आर्थिक या क्षेत्रीय पृष्ठभूमि कैसी/ कुछ भी हो ।
हमारे द्वारा उपलब्ध फॉर्म की संख्या सीमित है, जिसमें से लगभग 10000 फॉर्म बिल्कुल फ्री वितरित किये जाते हैं ।
फ्री फॉर्म का वितरण उपयुक्त लोगों को हो, इसलिए हम अपने टीम के सदस्यों/ साथियों के साथ प्रत्येक जिले/ शहरों/ कस्बों व तहसील के पात्र लोगों को स्वयं फ्री फॉर्म का वितरण करते हैं, साथ ही कोचिंग संस्थान/ सामाजिक संस्थान/ वॉलेंटियर्स के माध्यम से भी फ्री फॉर्म का वितरण सुनिश्चित करते हैं, तथा प्रत्येक जिले/शहरों की कुछ कोचिंग को निःशुल्क अपग्रेड भी कराते हैं, ताकि वहां के विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके ।
हम अपने उद्देश्य के प्रति अत्यंत गम्भीर एवं निरन्तर प्रयासरत हैं, इस कार्य में आपका सहयोग एवं विश्वास अपेक्षित है।

एम रावी / M Ravee
Our mission
The mission of the “Career without Barrier Scholarship Program” is to provide meritorious and economically backward students across the country with quality education and guidance without any inequility, so that they can build a better career based on their talent.
The objective of this initiative is to eliminate economic, social, and regional barriers in the field of education by providing students with free or subsidized coaching, proper guidance, and opportunities. This will help them achieve their dreams and contribute to the development of society.
Providing equal performance based educational access to talented, underprivileged students.
Removing economic, social, rural and regional hurdles to academic or career based opportunities..
Offering free or subsidized coaching for selected students, mentorship, and career opportunities.
Fulfilling the "Education for All" vision to improve with our free online education program for 1 Lac students.
Value for Our Students
'Career without Barrier' began informally in 2006 before it's official launch in 2008 by its founder, M Ravee
During our early journey, we faced significant hurdles in awareness, outreach, and collaborations with institutes
We have supported 5000+ students with 100% Scholarship for their desired coaching classes
We have collaborated with various brands to deliver free online education to 100,000 aspirants across U.P.
students are our priority