Faq List

Home > Faq

img

Frequently asked questions

कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन एम रावी  के मार्गदर्शन में SQS फाउंडेशन  द्वारा विगत 18 वर्षों (वर्ष 2008) से  किया जा रहा है, हमारा मुख्य उद्देश्य मानवीय एवं सामाजिक दायित्व के अंतर्गत समाज के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा व रोजगार हेतु सहायता प्रदान करना है ।

कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम के एकमात्र संस्थापक एम रावी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को निशुल्क स्कॉलरशिप फॉर्म उपलब्ध कराना, एवं चयनित छात्र-छात्राओं को देश/ प्रदेश के बेहतरीन कोचिंग संस्थानों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था से लेकर बच्चों एवं कोचिंग संस्थानों तथा टेस्ट से संबंधित समस्त संस्थाओं/ लोगों के कोऑर्डिनेशन की भूमिका भी मुख्य रूप से एम रावी ही है।

कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम हेतु फंड की व्यवस्था बेहद निजी सहयोग तथा कोचिंग संस्थान/ स्कूल/ कॉलेज इत्यादि के द्वारा स्पॉन्सरशिप तथा आयोजकों की विशेषज्ञता/ हमारी एजुटेक संस्थाओं व अन्य कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी सहयोग के आधार पर डिस्काउंट या फ्री सीट उपलब्धता के द्वारा की जाती है। हमारे द्वारा आज तक किसी भी व्यक्ति संस्था या सरकार द्वारा किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं ली गई है ।

SQS फाउंडेशन द्वारा मानवीय आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर/ मेधावी छात्र-छात्राओं को मानवीय आधार पर प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में 1,0000 स्कॉलरशिप फॉर्म बिल्कुल मुफ्त प्रदान किए जाते हैं। हमारा मानना है कि सभी लोग आर्थिक रूप से कमजोर नहीं है अतः सभी को निशुल्क फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

SQS फाउंडेशन द्वारा आयोजित कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम में किसी भी वर्ग, समुदाय, जाति या धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई विशेष प्रावधान/ रिजर्वेशन नहीं है, यहां तक की महिला या विकलांग अभ्यर्थियों के लिए भी किसी प्रकार का कोई रिजर्वेशन नहीं है । टेस्ट में चयन सिर्फ और सिर्फ टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होता है ।

प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के मात्र 38 जनपदों (जिलों में) "कॅरिअर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026" का आयोजन किया जा रहा है। प्रति जनपद लगभग 500-700 शुल्क आधारित तथा 250-350 निःशुल्क स्कॉलरशिप फॉर्म आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों व दिव्यांगजनों को बिल्कुल फ्री वितरित किये जाएंगे। 35 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में फॉर्म की संख्या कुछ अधिक हो सकती है। परन्तु कम आबादी वाले जिलों में फॉर्म की संख्या कुछ कम भी हो सकती है।

कॅरियर  विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम अपनी पारदर्शिता के कारण जाना जाता है ।  टेस्ट और रिजल्ट में किसी भी कीमत पर किसी भी तरह का Privilege किसी को ना मिलता है, और ना ही मिलेगा, यहां तक कि जो भी लोग फार्म डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े हुए हैं उनका टेस्ट सेंटर में प्रवेश तक निषेध है।  हमारे वॉलेंटियर्स/ शिक्षण / सामाजिक संस्थान इत्यादि को कुछ फ्री फॉर्म हमारी ओर से उपहार स्वरूप दिए जाते हैं, वह लोग यह फॉर्म अपने विवेक अनुसार किसी को भी वितरित कर सकते हैं चाहे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो या ना हो ।

कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप टेस्ट में चयनित अभ्यर्थियों हेतु बहुत आसान सा यूजर इंटरफेस उपलब्ध कराया गया है अतः रिजल्ट पेज पर ही चयनित अभ्यर्थी स्कॉलरशिप क्लेम कर सकते हैं तथा वहीं से अपनी पसंदीदा कोचिंग संस्थान का नाम व अन्य विवरण भरकर सबमिट कर सकते हैं,  तत्पश्चात SQS फाउंडेशन द्वारा उनकी पसंद को वरीयता देते हुए उनके लिए कोचिंग की व्यवस्था कराई जाती है । चयनित अभ्यर्थी हमें फोन कॉल/ व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं । हमारे द्वारा स्वयं चयनित अभ्यर्थियों को कॉल/ व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जाता है ।

कॅरियर विदाउट बैरियर स्कॉलरशिप टेस्ट का रिजल्ट प्राय: 30-45 दिनों में जारी कर दिया जाता है, परंतु कभी-कभी अपरिहार्य कारणों से रिजल्ट में कुछ देरी भी हो सकती है अथवा रिजल्ट पहले भी प्रकाशित किया जा सकता है । रिजल्ट जारी होने पर सूचना E-mail या SMS के माध्यम से प्रदान की जाती है ।

निसंदेह अभ्यर्थी या उनके अभिभावक टेस्ट कॉपी चेक करने का आग्रह कर सकते हैं, यह उनका अधिकार है । परंतु उसके लिए अभ्यर्थी को ₹ 350 शुल्क देना अनिवार्य होगा तत्पश्चात टेस्ट कॉपी की जांच की जा सकती है । यदि कॉपी चेक करने में कोई त्रुटि पाई जाती है और अभ्यर्थी की बात सही पाई जाती है, तो रिजल्ट सही करने के पश्चात उसको जमा किए गए शुल्क के रुपए भी वापस कर दिए जाते हैं ।

यह संभव ही नहीं है कि सारे या अधिकतर फॉर्म कोई संस्थान/ संस्था या व्यक्ति अपने स्टूडेंट या अपने क्षेत्र के लोगों के लिए प्राप्त कर ले, क्योंकि प्रत्येक जिले में SQS फाउंडेशन द्वारा सूक्ष्म विश्लेषण के पश्चात फार्म का वितरण समान रूप से और सभी को हो ऐसी व्यवस्था की जाती है । सभी इंस्टिट्यूट/ वॉलिंटियर्स या वितरण केंद्र को फॉर्म भरने हेतु अनिवार्य ऑथेंटिकेशन कोड सीमित मात्रा में प्रदान किए जाते हैं ।

अधिकतर कोचिंग संस्थान/ कॉलेज/ स्कूल या उनके प्रबंधक हमारे साथ विगत कई वर्षों से जुड़े हुए हैं तथा यह सभी सहानुभूति पूर्वक सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं/ पात्र लोगों को ही फ्री फार्म वितरित करते हैं। अधिकतर फ्री फार्म SQS फाउंडेशन के आयोजकों द्वारा स्वयं प्रत्येक जिले में कोचिंग संस्थान, स्कूल, कॉलेज या लोगों के घरों और मोहल्ले में जाकर वितरित किए जाते हैं, ताकि निशुल्क फॉर्म सिर्फ पात्र लोगों को ही मिले और इसका दुरुपयोग ना हो।

Weblies equations private limited
Top